3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2024: 15 अगस्त को भारत के अलावा ये देश भी हुए थे आजाद

Independence Day 2024: इन देशों में वो देश भी शामिल है जहां अब तानाशाही कब्जा कर चुकी है।

2 min read
Google source verification

Independence Day 2024: 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरे देश में धूमधाम से की जा रही है। अंग्रेजों की गुलामी के बाद मिली आजादी का जश्न, हर बार आजादी का एक नया एहसास देकर जाता है। 15 अगस्त 1947, ये तारीख भारत के आजादी के उस गौरवशाली इतिहास बयां करती है, जो देश प्रेम से ओत-प्रोत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त को सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि कई और देशों का भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यानी इन देशों को भी गुलामी से 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी। अब हम आपको बताते हैं कि भारत के अलावा वो कौन से देश हैं जो इस दिन गुलामी की जंजीरों से आजाद हुए थे।

साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया भी अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मानते हैं। ये दोनों देश इस दिन को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। दरअसल दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरिया पर जापानी औपनिवेश खत्म हुआ था। जापानी उपनिवेश करीब 35 सालों तक चला था। इन 35 सालों के बाद कोरिया को जापान से आजादी मिली थी लेकिन इस आजादी के 3 साल बाद ही कोरिया को दो हिस्सों में बांट दिया गया था, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया।

लिंकटेस्टिन

दुनिया के सबसे छोटे देश में गिना जाने वाला लिंकटेस्टिंन अपनी आजादी का दिन 15 अगस्त को मनाता है। इस देश पर जर्मनी का शासन था। 1866 में इस देश को जर्मनी से आजादी मिली थी, इसलिए ये देश 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने का आधिकारिक ऐलान 1940 में हुआ था, तब से ये देश 15 अगस्त को अपना आजादी का दिन राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मानता है।

कांगो

अफ्रीकी देश कांगो भी 15 अगस्त के दिन ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। सन् 1880 में फ्रांस ने कांगो को अपना गुलाम बना लिया था। यहां पर फ्रांस का शासन था। इसके बाद साल 1960 में इसी दिन यानी 15 अगस्त को फ्रांस ने कांगो को आजाद कर दिया।

बहरीन

वैसे तो बहरीन 15 अगस्त को आधिकारिक रूप से अपना आजादी का दिन नहीं मानता लेकिन इस देश को ब्रिटेन से 15 अगस्त 1971 को ही आजादी मिली थी। लेकिन बहरीन के तत्कालीन शासक इशा बिन सलमान अल खलीफा ने जिस दिन सत्ता संभाली थी, उसी दिन को बहरीन ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस घोषित किया था और यह दिन था 16 दिसंबर का।

Story Loader