पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे आतंकी इस समय डर के साये में जी रहे हैं। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि वो पाकिस्तान जो आतंकियों के लिए बड़ा हॉटस्पॉट है, वहाँ आतंकियों को डर के साये में जीने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है? इसकी वजह है अज्ञात हमलावर, जो पिछले करीब ढाई साल से पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों को काम तमाम कर रहे हैं। समय-समय पर पाकिस्तान में ये अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। इस वजह से पाकिस्तान में रह रहे ये आतंकी बेहद डरे हुए हैं। एक समय था जब पाकिस्तान में रह रहे ये आतंकी रैलियाँ करने और भारत को धमकियाँ देने से भी पीछे नहीं हटते थे। अब स्थिति ऐसी है कि ये आतंकी अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। अब पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन आतंकी का सफाया हो गया है। हम बात कर रहे हैं लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के खूंखार आतंकी मौलाना काशिफ अली (Maulana Kashif Ali) की।