अहमदाबाद में रहने वाले बृजेश पटेल (40), अपनी पत्नी संगीता पटेल, पुत्र प्रिंस पटेल (15) और पुत्री माही पटेल (10) के साथ अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मैक्सिको से अमरीका जाते समय सैन डिएगो के तट पर जैसे ही वे किनारे पहुंचे, एक ऊंची लहर आई और बोट पलट गई। बोट पर पटेल परिवार सवार था। तलाशी के दौरान प्रिंस का शव मिला था। वहीं, माही की तलाश जारी थी, जिसका शव कैलिफोर्निया के समुद्र में मिला।