
Mojtaba Khamenei (Photo - Israel Times' social media)
अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ते हुए मिडिल ईस्ट (Middle East) में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडर अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, खामेनेई की मौत के बाद बनाए गए नए अंतरिम सुप्रीम लीडर अलीरेजा अराफी (Alireza Arafi) के भी मारे जाने का दावा अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन (Mike Flynn) ने किया है। इसी बीच अब खामेनेई के बेटे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
खामेनेई के बाद उनके बेटे की भी हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की अमेरिकी-इज़रायली हमलों में मौत हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
मोजतबा, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के दूसरे बेटे थे और देश का अगला सुप्रीम लीडर बनने के प्रबल दावेदार थे। कई सालों से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं।
युद्ध की वजह से ईरान में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। ऐसे में ईरान न सिर्फ इज़रायल पर, बल्कि बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, ओमान, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान के हमलों से इज़रायल और मिडिल ईस्ट में अन्य वो देश जहाँ ईरान हमले कर रहा है, में भी जान-माल नुकसान भी हुआ है। 3 अमेरिकी सैनिक भी इज़रायली हमलों में मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि युद्ध में ऐसा ही होता है और आने वाले समय में और अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार यह युद्ध करीब एक महीने तक चल सकता है।
संबंधित विषय:
Updated on:
02 Mar 2026 12:38 pm
Published on:
02 Mar 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
