10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran–Israel War: तेहरान एयरपोर्ट पर इजरायली हमला, ट्रंप का ईरान पर ‘बड़े प्रहार’ का ऐलान

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव तेज हो गया है। तेहरान एयरपोर्ट पर इजरायली हमले के बाद खाड़ी देशों पर ईरान के ड्रोन-मिसाइल हमले बढ़े। ट्रंप ने बड़े प्रहार की चेतावनी दी, जबकि ईरान ने झुकने से इनकार किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 08, 2026

Iran–Israel War

Iran–Israel War

Iran–Israel War: अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष और आगे बढ़ गया। शनिवार को आठवें दिन भी इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के एक बड़े व्यावसायिक हवाई अड्डे पर हमला किया, जिससे रनवे पर खड़े विमानों में आग लग गई। दूसरी ओर अमरीका ने अपना तीसरा विमान वाहक पोत यूएसए जॉर्ज डब्लू बुश अरब सागर की ओर रवाना कर लंबे सैन्य संघर्ष के मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। पश्चिम एशियाई देशों पर हमले कर अरब जगत की नाराजगी झेल रहे ईरान ने आखिर इन देशों से माफी मांगी है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ऐलान किया कि ईरान अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि उस पर (ईरान) होने वाला हमला उन देशों की जमीन से न किया जाएा। हालांकि शाम होते-होते उसने बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और जॉर्डन पर ड्रोन और मिसाइलों से फिर हमले शुरू कर दिए। पेजेश्कियन के माफी वाले बयान पर अमरीकी राष्ट्रपति ने तंज करते हुए कहा कि वह अमरीका और इजरायल के हमलों से पस्त हो गया। ट्रंप ने शनिवार को ईरान पर बड़े प्रहार का ऐलान भी किया।

ईरान झुकेगा नहीं : पेजेश्कियन


ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं। वह इजरायल या अमरीका के सामने सरेंडर नहीं करेगा।

बड़ा प्रहार करेंगे : ट्रंप


अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, आज ईरान पर बहुत बड़ा प्रहार किया जाएगा। ईरान अब ‘मध्य पूर्व का दादा’ नहीं बल्कि ‘मध्य पूर्व का हारा हुआ’ है। दूसरी ओर हिंद महासागर में ईरानी नौसैनिक पोत आइरिस डेना पर अमरीकी हमले के बाद अन्य नौसैनिक पोत आइरिस लावन को कोच्चि बंदरगाह पर खड़े सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के लिए ईरान ने भारत का आभार व्यक्त किया है।

होर्मुज में ईरानी सुरक्षा बलों का इंतजार


ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने कहा है कि उसे होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए अमरीकी सुरक्षा बलों का इंतजार है। अमरीका ने यहां से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अमरीकी नौसैनिक तैनात करने की बात कही थी।

दुबई से आंशिक उड़ानें बहाल


एमिरेट्स एयरलाइंस ने घोषणा की है कि उसका उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गए हैं। जिन यात्रियों की आज दोपहर की उड़ानों के लिए कंफर्म बुकिंग है, वे एयरपोर्ट जा सकते हैं। एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमने शनिवार, 7 मार्च से आंशिक ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है, जिसमें कुछ फ्लाइट्स डीएक्सबी (मुख्य एयरपोर्ट) और डीडब्ल्यूसी (साउथ-वेस्ट में अल मकतूम एयरपोर्ट, इसे दुबई वर्ल्ड सेंट्रल भी कहा जाता है) से ऑपरेट हो रही हैं।

2700 करोड़ डॉलर का ईरानी रडार सिस्टम तबाह


ईरान ने जॉर्डन के एक एयरबेस पर लगे अमरीका के मिसाइल डिफेंस रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इससे मध्य पूर्व में अमरीकी मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि हमला मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ। इस रडार की कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर (2,700 करोड़ रुपए) बताई जाती है। इसका काम दुश्मन की मिसाइलों को पहचानना और उन्हें रोकने में मदद करना होता है।