20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध शुरू होने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो आया सामने, बच्चों को धर्म की सीख देते आ रहे नज़र

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि अब ईरान ने उनका पहला वीडियो शेयर किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 20, 2026

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei (Photo - Israel Times' social media)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। आज इस युद्ध का 21वां दिन है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में तबाही मच चुकी है। ईरान को इस युद्ध की वजह से सबसे ज़्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। अमेरिकी-इज़रायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत ईरान के कई बड़े नेता, सैन्य कमांडर समेत 2,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि युद्ध की शुरुआत से ही वह अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। अब उनका पहला वीडियो सामने आया है।

बच्चों को धर्म की सीख देते आ रहे नज़र मोजतबा

ईरानी स्टेट मीडिया ने युद्ध शुरू होने के बाद मोजतबा का पहला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोजतबा बच्चों को धर्म की सीख देते नज़र आ रहे हैं। हालांकि ईरानी स्टेट मीडिया ने इस बारे में जानकारी नहीं डी कि यह वीडियो कब का है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वीडियो नया है या पुराना।

अमेरिका-इज़रायल के सामने घुटने नहीं टेकेगा ईरान

ट्रंप लगातार ईरान को सरेंडर करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन ईरान का रुख साफ है कि वो अपनी रक्षा के लिए जब तक ज़रूरी हुआ, युद्ध लड़ेगा और पीछे नहीं हटेगा। मोजतबा ने भी इस मामले में दो-टूक सुना दी है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मोजतबा का संदेश देते हुए बताया कि ईरानी सुप्रीम लीडर ने कहा है, "जब तक अमेरिका और इज़राइल इस युद्ध में घुटने नहीं तक देते, हार स्वीकार नहीं कर लेते और ईरान को हुए नुकसान मुआवज़ा नहीं देते, तब तक शांति नहीं होगी और युद्ध नहीं रुकेगा।"

इज़रायल ने दी मोजतबा को मारने की धमकी

इसी बीच इज़रायल ने मोजतबा को जान से मारने की धमकी दी है। इज़रायली सेना ने धमकी देते हुए कहा है कि मोजतबा जहाँ भी छिपे हैं, उन्हें ढूंढकर मार दिया जाएगा। गौरतलब है कि इज़रायली सेना लगातार मोजतबा को ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर किसी खुफिया जगह पर छिपे हुए हैं।