
Israel bombs Lebanon
लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ इज़रायल (Israel) का युद्ध जारी है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में कराए गए सीज़फायर का कोई फायदा नहीं दिख रहा है और इज़रायली सेना लगातार लेबनान पर हमले कर रही है। पिछले 24 घंटे में इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में भारी बमबारी की है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे इज़रायली सेना के हमलों में 51 लोगों की मौत हुई है। मारे गए लोगों में दो चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। इज़रायली हमलों की वजह से तबाही मच गई और कई घरों-इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा।
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इज़रायल पर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों,मानवीय मानदंडों और सीज़फायर के लगातार उल्लंघन का आरोप लगाया है। साथ ही चिकित्साकर्मियों के खिलाफ अपराध में इजाफे को एक गंभीर और चिंताजनक विषय बताया है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इज़रायली सेना ने कलाविया और तिबनिन, बिन्त जबील जिले में स्वास्थ्य प्राधिकरण के दो केंद्रों को दो हमलों में सीधे निशाना बनाया।
इज़रायल और लेबनान के बीच 16 अप्रैल को ट्रंप की मध्यस्थता में सीज़फायर हुआ था जिसके बाद लगा था कि हमले रुक जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 16 अप्रैल से अब तक इज़रायली सेना के हमलों की वजह से लेबनान में 552 लोगों की मौत हो गई है और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। हज़ारों लोगों को इज़रायली हमलों की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा है।
Updated on:
11 May 2026 06:46 am
Published on:
11 May 2026 06:43 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
