
Fire accident at wedding in Iraq
इराक में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मामला नीनेवे प्रांत के हमदानिया जिले का है, जहाँ मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई। शादी का कार्यक्रम एक इवेंट हॉल में आयोजित हो रहा था, जहाँ 1,000 से ज़्यादा मेहमान मौजूद थे। आग स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर लगी। आग लगने के कुछ देर में ही पूरे इवेंट हॉल में फैल गई और इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते शादी की खुशियाँ मातम में बदल गई।
दूल्हा-दुल्हन समेत 114 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार शादी में आग लगने की वजह से 114 लोगों की मौत हो गई। इनमें दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। सभी की मौत आग में झुलसने की वजह से हुई।
150 लोग घायल
शादी के कार्यक्रम में आग लगने की वजह से 150 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आतिशबाजी की वजह से लगी आग
शादी में आग लगने की वजह आतिशबाजी को बताया जा रहा है। इवेंट हॉल के बंद होने की वजह से आतिशबाजी करना भारी पड़ गया और भीषण आग लग गई। इवेंट हॉल में सुरक्षा के उचित उपाय भी नहीं थे, जिस वजह से आग पर सही समय पर काबू नहीं पाया जा सका, जिस वजह से इतना बड़ा हादसा घटित हुआ।
यह भी पढ़ें- इमरान खान का जेल से बाहर आने का बढ़ा इंतज़ार, 14 दिन के लिए और बढ़ी न्यायिक रिमांड
Published on:
27 Sep 2023, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.