
इस्लामिक स्टेट की घिनौनी करतूतों का एक और मामला सामने आया है। उसके चंगुल से भागी एक लड़की की कहानी सुन सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
इराक के कुर्द इलाके जाखो में राहतकर्मी के तौर पर काम कर रही स्वीडिश-कुर्दिश देलाल सिन्डे ने मीडिया से इस दर्दभरी कहनी को साझा किया।
एक 14 साल की यजीदी लड़की 6 महीने तक आईएस के चंगुल में फंसी रही। वह उस समय आईएस के चंगुल से बाहर निकली जब लड़की के परिवार वालों ने उसे 800 डॉलर में खरीद लिया।
इस दौरान नाबालिग 6 महीने तक आईएस के गिरफ्त में रही। उन्होंने उसे बारी-बारी से चार आईएसआईएस आतंकियों को बेचा गया और उसे यौन गुलाम की तरह इस्तेमाल किया गया। इस दौरान रोजाना उसके साथ रेप और मारपीट की जाती थी।
बताया गया कि आईएस ने जब लड़की को अगवा किया था, तब उसका मासिक धर्म भी शुरू नहीं हुआ था। इसके बावजूद वर्जिनिटी के सबूत के लिए जबरन उसके कई तरह के टेस्ट कराए गए फिर एक 38 साल के आतंकी को बेचा गया। ऐसे ही बारी-बारी से उसे बेचा गया और उसके साथ रेप किया गया।
आतंकियों ने नाबालिग से न केवल रेप किया बल्कि घर का काम से लेकर कोड़े भी मारे।
Published on:
05 Jul 2015 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
