बता दें कि हसन नसरल्लाह हिजबुल्ला (Hezbollah) आतंकी संगठन का प्रमुख है, वर्तमान में इस संगठन की सारी गतिविधियों का कर्ता-धर्ता यही शख्स है। हसन नसरल्लाह ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अली खामनेई का बेहद करीबी है। वही अली खामनेई जिसने ईरान को आंतक की आग में झोंक दिया और जिसकी कुनीतियों और कुशासन की वजह से अमेरिका ने इस देश पर प्रतिबंध लगा रखा है। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि अली खामनेई और नसरल्लाह मिलकर लेबनान, लीबिया, सीरिया समेत कई देशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। लेबनान तो पूरी तरह से हिजबुल्लाह और नसरल्लाह की मुट्ठी में आ चुका है।