
Benjamin Netanyahu reverses decision on Eli Shavrit's appointment as new chief of Shin Bet
इज़रायल (Israel) के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को खुफिया एजेंसी शिन बेट (Shin Bet) के नए चीफ का ऐलान किया था। इस पद के लिए नेतन्याहू ने पूर्व नेवी कमांडर एली शार्विट (Eli Sharvit) को चुना, जिसकी जानकारी नेतन्याहू के ऑफिस ने दी। नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 7 योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद नेतन्याहू ने शार्विट को शिन बेट का अगला चीफ बनाने का फैसला लिया। हालांकि अब एक दिन में ही नेतन्याहू को अपने फैसले से पलटना पड़ा।
नेतन्याहू को शार्विट को शिन बेट का अगला चीफ बनाने का फैसला एक दिन में ही वापस लेना पड़ा। नेतन्याहू के ऑफिस ने जानकारी दी कि इज़रायली पीएम ने देर रात शार्विट से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह शिन बेट के अगले चीफ नहीं होंगे।
नेतन्याहू पूरी तरह से शार्विट को शिन बेट का अगला चीफ बनाने के पक्ष में थे, लेकिन उनके राजनीतिक सहयोगी इसके खिलाफ थे। नेतन्याहू पर उनके राजनीतिक सहयोगियों की तरफ से शार्वित के नामांकन को रद्द करने का दबाव बनाया जा रहा था, क्योंकि 2023 में इज़रायल में न्यायपालिका में सुधार की सरकार की योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों में शार्विट भी शामिल हुए थे। वहीं शार्विट की नियुक्ति से पहले रोनेन बार (Ronen Bar) शिन बेट के चीफ थे, लेकिन उन्हें नेतन्याहू ने बर्खास्त कर दिया। हालांकि इज़रायल के सुप्रीम कोर्ट ने इस बर्खास्तगी पर रोक लगाई हुई है। नेतन्याहू के ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई कि शिन बेट के अगले चीफ के लिए अन्य योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- म्यांमार-थाईलैंड भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,000 पार, 4 दिन से घरों में जाने से डर रहे लोग सड़कों पर रहने को मजबूर
Updated on:
1 Apr 2025, 11:48 AM IST
Published on:
1 Apr 2025, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.