26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sexiest Accent In World: फ्रेंच नहीं… अब ये है दुनिया की सबसे आकर्षक भाषा

हालिया हुए एक सर्वे में एक दिलचस्प रिजल्ट निकला है वो ये कि अब तक लोगों के दिलो-दिमाग पर राज कर रही फ्रांसीसी भाषा का तिलिस्म अब टूट चुका है और इटलिएन भाषा लोगों के लिए सबसे सेक्सी लहजा बन गया है।

2 min read
Google source verification
Sexiest Accent In World

Sexiest Accent In World

पूरी दुनिया में लगभग 7000 भाषाएं हैं। इसमें से भी फ्रांसीसी भाषा ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। पूरी दुनिया में फ्रेंच लैंग्वेज को सबसे आकर्षक भाषा का खिताब मिला हुआ था और कई लोगों के लिए ये एक बेहद सेक्सी लहजा भी था। लेकिन हाल ही में भाषा शिक्षण मंच बबेल (Babble) के किए गए सर्वे ने इस तिलिस्म को खत्म कर दिया है। दरअसल इस सर्वे में पता चला है कि अब लोगों को फ्रेंच नहीं बल्कि इटली की इटेलियन भाषा सबसे ज्यादा आकर्षक लगती है।

6000 प्रतिभागियों के बीच हुए सर्वे

Babble ने ये सर्वे लगभग 6000 लोगों के बीच कराया और हर किसी से जानने की कोशिश की, आप कौन सी भाषा बोलना चाहते हैं। इसमें यूरोपीय भाषाओं के विकल्प रखे गए हैं। इसमें Spanish, French, German, Italian, Portuguese, Swedish, Russian, Turkish, Dutch, Polish, Norwegian, Indonesian, Danish का ऑप्शन है। 6000 लोगों के बीच हुए इस सर्वे में ज्यादातर लोगों ने इटेलियन भाषा को तरजीह दी और इस तरह का इतली ने फ्रांस पर भाषा को इस युद्ध में जीत हासिल कर ली।

ये था सर्वे का पैमाना

बता दें कि इस सर्वे के लिए Babble ने कुछ पैरामीटर निश्चित किए हुए थे। इसमें आकर्षण, विलक्षण जैसे पैमाने थे। जिसमें इटेलियन भाषा (Italian language) पूरी तरह से खरी-उतरी। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटिश अंग्रेजी (British English) को सबसे विनम्र और जर्मनी भाषा (German Language) को सबसे सीधी-सपाट भाषा मानी जाती था। अब कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर भाषा कोई कैसे रोमांटिक या सेक्सी हो सकती है, तो इसका जवाब भी इस सर्वे को करने वाले मंच बैबेल (Babble) ने बताया।

Italian भाषा में है रूमानियत

बैबेल भाषा मंच के टीचर नोएल वुल्फ बताते हैं कि इस बदलाव का श्रेय इटेलियन भाषा की अंतर्निहित संगीतमयता को दिया जाता है। पिच का उतार-चढ़ाव एक बेहद मधुर गुणवत्ता पैदा कर सकता है, इसके अलावा कुछ रोलिंग जैसे स्वर काफी खास होते हैं जो अक्सर बेहद आकर्षत माने जाते हैं, क्योंकि इस तरह बोलने से सामने वाले पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है वो व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो जाता है।