
Earthquake In Japan
जापान (Japan) में नए साल की शुरुआत भूकंप के साथ हुई और वो भी 1 या 2 नहीं, बल्कि 155 भूकंप। जापान में एक ही दिन में 155 भूकंप आए जो एक रिकॉर्ड है। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। बाद में इसके 7.6 तीव्रता के होने की पुष्टि हुई। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद तो जैसे भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक के बाद एक 155 भूकंपों ने जापान को दहला दिया। इससे जान और माल दोनों का ही नुकसान हुआ।
अब तक 48 लोगों की मौत
जापान में सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से अब तक 48 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लोकल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।
मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
लोकल अधिकारियों के अनुसार भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। वहीं कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जान के साथ माल का भी नुकसान
भूकंप की वजह से सिर्फ जान का ही नहीं, माल का भी नुकसान हुआ है। भूकंप की वजह से कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
सुनामी का खतरा बरकरार
जापान में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। भूकंप के बाद कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है और सुनामी का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
97 हज़ार लोगों ने अपने घर किए खाली
भूकंप के असर के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए खतरे वाले क्षेत्रों में 97 हज़ार लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। घर खाली करने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली।
यह भी पढ़ें- जापानी विमान में रनवे पर ही लगी आग, सभी 379 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला
Published on:
02 Jan 2024 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
