2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जापान, पर कर्ज़ है GDP का तीन गुना

Japan's Shocking Debt: जापान दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। पर इसके कर्ज़ के बारे में जानकार आप भी चौंक सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
japan.jpg

Japan

जापान (Japan) की अर्थव्यवस्था पर गौर करें, तो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान की ही है। जापान की गिनती विकसित देशों में होती है। तकनीक और कई व्यवसायों में भी जापान काफी बेहतरीन है। जापान की GDP पर गौर किया जाए, तो इस समय इसकी वैल्यू करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर्स है। ऐसे में साफ है कि देश आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छी स्थिति में है। पर जापान के बारे में एक ऐसा तथ्य है जो आपको चौंका सकता है। वो तथ्य है जापान के ऊपर चढ़े कर्ज़ से जुड़ा।


जापान पर है GDP का तीन गुना कर्ज़

जापान पर चढ़े राष्ट्रिय कर्ज़ पर गौर किया जाए, तो यह देश की GDP से कुछ ज़्यादा नहीं, बल्कि तीन गुना ज़्यादा है। जापान की GDP इस समय 4.5 ट्रिलियन डॉलर्स है और वहीं अगर जापान पर चढ़े राष्ट्रीय कर्ज़ की बात की जाए, तो यह इस समय 13.6 ट्रिलियन डॉलर्स है। यानी कि GDP के तीन गुना से भी कुछ ज़्यादा।


यह भी पढ़ें- भूटान से बॉर्डर विवाद के बावजूद चीन जाकरलुंग घाटी में कर रहा है अवैध निर्माण

Story Loader