2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूएई के फ्लैट में मृत मिली केरल की महिला, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

यूएई के फ्लैट में केरल की रहने वाली एक महिला मृत पाई गई है। महिला के परिवार ने उसके पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगया है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jul 21, 2025

Kerala woman found dead in UAE flat

Kerala woman found dead in UAE flat ( photo - patrika network )

संयुक्त अरब अमीरात में एक 29 वर्षीय भारतीय महिला अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई है। शनिवार को शारजाह स्थित फ्लैट में केरल की रहने वाली 29 साल की अथुल्या का शव मिला था। अथुल्या के परिवार ने उसके पती पर दहेज के लिए उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। साल 2014 में अथुल्या की शादी सतीश से हुई थी, जिससे उसे एक बेटी भी है। अथुल्या की मां का आरोप है कि सतीश ने अतुल्या का गला घोंटा, उसके पेट पर लात मारी और उसके सिर पर प्लेट से मारा जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मां का कहना है कि यह सभी घटनाएं 18 से 19 जुलाई के बीच हुई थी।

40 सोने की मुद्राएं देने के बाद भी दहेज के लिए शोषण

अथुल्या के परिवार के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया जाता था। अथुल्या को सतीश यह कह कर परेशान करता था कि वह शादी के दौरान कम दहेज लाई थी। वहीं अथुल्या के परिवार ने बताया है कि शादी के दौरान सतीश को 40 से ज्यादा सोने की मुद्राएं और एक बाइक दी गई थी। अथुल्या के परिवार की शिकायत के आधार पर सतीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मारपीट कर के माफी मांग लेता था सतीश

अथुल्या कोल्लम के रहने वाले राजशेखरन पिल्लई और तुलसीबाई की बेटी थी। पिता का आरोप है कि सतीश शराबी था और अक्सर हिंसक हो जाता था। उन्होंने आगे कहा, एक बार जब अथुल्या के साथ मारपीट हुई तो मैं उसे घर लाने की सोच रहा था, लेकिन सतीश हमेशा माफी मांग लेता था और अथुल्या उसे माफ कर देती थी।

सतीश ने किया आरोपो का खंडन

सतीश ने यूएई से मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी आरोपो का खंडन किया है। उसने इस बात से इनकार किया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और इस पूरे मामले को सतीश ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। सतीश ने आगे कहा कि, मुझे विश्वास नहीं था कि अथुल्या आत्महत्या कर लेगी। साथ ही उसने यह भी कहा कि, मैं खुद भी जानना चाहता हूं कि अथुल्या के साथ क्या हुआ है।

परिवार ने आत्महत्या की बात से इनकार किया

सतीश का कहना है कि अथुल्या ने आत्महत्या की है जबकि उसके परिवार ने आत्महत्या की बात से साफ इनकार किया है। अथुल्या के पिता ने कहा, मुझे विश्वास नहीं होता कि मेरी बेटी आत्महत्या कर सकती है। उसका अपनी बेटी के साथ बहुत गहरा रिश्ता था। उसकी मौत रहस्यमय है। हमें पता लगाना होगा कि उसके साथ क्या हुआ। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी बेटी ने बहुत यातनाएं सही हैं। हमने पहले भी सतीश के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया था। पिता ने इस बात पर जोर दिया कि मामले की सही तरह से जांच की जाए और उनकी बेटी की मौत की वजह का पता लगाया जाए।

परिवार ने जारी किए सबूत

सतीश पर बेटी की हत्या का आरोप लगाने वाले अथुल्या के परिवार ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए कई सबूत भी सांझा किए है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें अतुल्या के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे थे। इसी वीडियो में सतीश अथुल्या को मारने के लिए पति एक प्लास्टिक की कुर्सी उठाता दिखाई दे रहा था।

कुछ ही दिन पहले सामने आया था ऐसा ही अन्य मामला

इसी महीने केरल की रहने वाली एक अन्य महिला अपने बच्चे के साथ शारजाह में मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतका विपंचिका मनियन की उम्र 32 साल थी और वह कोल्लम जिले की रहने वाली थी। मनियन और उनकी एक साल की बेटी 8 जुलाई को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मनियन के घर से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी लिखा था। मलयालम भाषा में लिखे गए इस नोट में मनियन ने अपनी भावनात्मक परेशानी और अपने साथ हुए उत्पीड़न का जिक्र किया था। मनियन के परिवार का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे।