1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किम जोंग उन ने की व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग, कहा – ‘नॉर्थ कोरिया हमेशा देगा रूस का साथ’

Kim Jong Un And Vladimir Putin Meeting: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आज मीटिंग हुई। इस मीटिंग में दोनों देशों के लीडर्स ने कई अहम विषयों पर चर्चा की।

less than 1 minute read
Google source verification
putin_meets_kim.jpg

Kim Jong Un meets Vladimir Putin

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) कल ही रूस (Russia) पहुंचे हैं। 4 साल में यह जोंग उन का पहला विदेश दौरा है। पर यह कोई मामूली दौरा नहीं है। इस दौरे के पीछे एक मकसद था और वो मकसद था रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मिलना और बातचीत करना। और आज दोनों के बीच मुलाकात हुई। दोनों देशों के लीडर्स आज अमूर ओब्लास्ट (Amur Oblast) के वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम (Vostochny Cosmodrome) स्पेसपोर्ट में मिले।


नॉर्थ कोरिया हमेशा देगा रूस का साथ

पुतिन और किम ने करीब 2 घंटे तक मीटिंग की और कई अहम विषयों पर चर्चा की। दोनों लीडर्स ने रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों में मज़बूती लाने के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। इस मीटिंग में किम ने यह साफ कर दिया कि वह हमेशा रूस का साथ देंगे। इस बात से किम ने इस बात का इशारा भी दे दिया कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए वह रूस को हथियारों की सप्लाई करेंगे। अमेरिका की तरफ से पहले ही इस बात की संभावना जताई गई थी और अब किम ने इनडायरेक्टली इस पर मुहर भी लगा दी है। साथ ही किम ने यह भी कहा कि दोनों की यह मीटिंग रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों को मज़बूत करने के लिए मीट का पत्थर साबित होगी।


यह भी पढ़ें- ताइवान के पास देखें गए 35 चाइनीज़ युद्ध विमान, दोनों देशों में बढ़ सकती है टेंशन

Story Loader