
Donald Trump's 'Tariff Bomb' (Photo - White House)
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया के कई देशों के खिलाफ जो ‘टैरिफ वॉर’ (Tariff War) शुरू किया था, उसके तहत उन्होंने ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ (Reciprocal Tariff) यानी कि ‘जैसे को तैसा टैरिफ’ का ऐलान किया था। ट्रंप ने इसे लागू करने के लिए 2 अप्रैल का दिन चुना था और अब उन्होंने 'टैरिफ बम' फोड़ते हुए दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने 2 अप्रैल के दिन को अमेरिका के लिए आर्थिक आज़ादी का दिन (Liberation Day) बताते हुए कहा है कि वह अमेरिका को फिर से संपन्न बनाएंगे। व्हाइट हाउस (White House) के रोज़ गार्डन (Rose Garden) में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का ऐलान किया।
अमेरिका की तरफ से भारत पर 26% डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है। डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत अमेरिका सभी देशों पर उनके द्वारा अमेरिका पर लगाए जा रहे टैरिफ का आधा टैरिफ लगाएगा और ट्रंप के अनुसार भारत, अमेरिका से 52% टैरिफ वसूलता है, जिसका आधा यानी कि 26% टैरिफ अब भारत से इम्पोर्ट पर लगाया गया है।
ट्रंप ने कम्बोडिया पर सबसे ज़्यादा 49% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इसके अलावा लाओस पर 48%, मेडागास्कर पर 47%, वियतनाम पर 46%, म्यांमार और श्रीलंका पर 44% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है। भारत के पड़ोसी चीन पर 34% और पाकिस्तान पर 29% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किया गया है।
Updated on:
3 Apr 2025, 4:26 AM IST
Published on:
3 Apr 2025, 3:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.