विदेश

मैक्सिको में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले, टूटी गाड़ियों की खिड़कियाँ

Heavy Rain In Mexico: मैक्सिको में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ ही ओले भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में एक जगह पर तो गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले गिरे।

less than 1 minute read
Hail stones larger than golf balls

मौसम का असर बड़ा जोरदार होता है। मौसम कब-कहाँ पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सर्दी, गर्मी, बारिश, आंधी, बर्फबारी इन सभी की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। मैक्सिको (Mexico) में मौसम का यह असर दिख भी रहा है। मैक्सिको में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। मैक्सिको के कोहुइला (Coahuila) राज्य के सबिनास (Sabinas) शहर में हाल ही में मूसलाधार बारिश के साथ ही ओले भी गिरे और वो भी काफी बड़े ओले।


मूसलाधार बारिश के साथ गिरे गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले

मैक्सिको के कोहुइला राज्य के सबिनास शहर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के साथ सबिनास में कई जगहों पर ओले भी गिरे। यूं तो ओले गिरना सामान्य बात है, पर सबिनास में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले सामान्य ओलों से अलग थे। ये ओले गोल्फ बॉल की साइज़ के थे।

टूटी गाड़ियों की खिड़कियाँ

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सबिनास शहर में मूसलाधार बारिश के साथ ही गोल्फ बॉल की साइज़ के ओले गिरते दिखाई दिए। मूसलाधार बारिश के साथ ये गोल्फ बॉल की साइज़ के ओले इतनी तेज़ी से गिरे कि कुछ गाड़ियों की तो खिड़कियाँ भी टूट गई। साथ ही कुछ गाड़ियों की विंडशील्फ पर भी दरारें आ गई।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


बिछी ओलों की चादर

सबिनास शहर में मूसलाधार बारिश के साथ ही गोल्फ बॉल की साइज़ के ओले गिरने से सड़क पर ओलों की चादर बिच गई। एक बार तो देखने से ऐसा लगा कि सड़क पर ओलों की वजह से नहीं, बल्कि हल्की बर्फबारी की वजह से चादर बिछी हुई है।

यह भी पढ़ें- पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Published on:
18 Mar 2024 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर