11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईजैक हुआ वो जहाज जिस पर सवार थे 15 भारतीय, बचाने निकला INS Chennai

Ship With Indian Crew Members Hijacked: सोमालिया के पास से एक ऐसा जहाज हाईजैक हो गया है जिसमें 15 भारतीय लोग सवार थे। ऐसे में भारतीय नेवी अलर्ट हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mv_lila_norfolk-ins_chennai.jpg

MV Lila Norfolk and INR Chennai

हाल ही में सोमालिया (Somalia) के पास से एक जहाज हाईजैक हो गया है। सोमालिया के तट के पास से एमवी लीला नॉरफॉल्क (MV Lila Norfolk) नाम के जहाज को हाईजैक किया गया है। इस जहाज को गुरुवार को हाईजैक किया गया। इस जहाज पर लाइबेरिया (Liberia) का झंडा लगा हुआ था। जहाज को किसने हाईजैक किया इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है, पर इस जहाज के हाईजैक होने से भारतीय नेवी (Indian Navy) भी अलर्ट हो गई है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि आखिर क्यों भारतीय नेवी को इस जहाज के हाईजैक होने पर अलर्ट होना पड़ा? इसकी वजह है जहाज पर सवार लोग। दरअसल एमवी लीला नॉरफॉल्क जहाज पर 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे।


INS Chennai हुआ रवाना

भारतीय नेवी ने स्थिति को देखते हुए युद्धपोत आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) को रवाना कर दिया है। आईएनएस चेन्नई हाईजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉल्क की ओर निकल लिया है। भारतीय नेवी ने साफ़ कर दिया है कि वो इस मामले में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नेवी ने पूरी स्थिति पर निगरानी बनाई हुई है और 15 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ही आईएनएस चेन्नई को भेजा है।


यह भी पढ़ें- अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला, स्कूल में गोलीबारी से 1 की मौत और 5 घायल