2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूज़ीलैंड की संसद पर चाइनीज़ हैकर्स का साइबर अटैक, चीन पर बड़ा आरोप

New Zealand Accuses China: हाल ही में न्यूज़ीलैंड ने चीन पर एक बड़ा आरोप लगाया है। क्या है यह आरोप? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
chinese_hacker.jpg

Chinese hacker

हैकिंग दुनियाभर में एक बेहद ही गंभीर समस्या है। अक्सर ही हैकर्स दूसरों के डेटा को निशाना बनाते हुए हैकिंग करते हैं। कई बार तो हैकर्स दूसरे देश के लोगों को भी निशाना बनाते हैं। ऐसा ही कुछ चीन (China) के हैकर्स भी करते हैं। चीन के हैकर्स समय-समय पर दूसरे देशों के डेटा को चुराने या उनके अलग-अलग सिस्टम में खराबी लाने के लिए हैकिंग को अंजाम देते हैं। कई देश चीन पर इसका आरोप भी लगा चुके हैं। अब न्यूज़ीलैंड (New Zealand) ने चीन पर साइबर अटैक का आरोप लगाया है।


न्यूज़ीलैंड की संसद पर चाइनीज़ हैकर्स का साइबर अटैक

न्यूज़ीलैंड की संसद पर 2021 में साइबर अटैक हुआ था। तब से इस मामले की जांच चल रही थी। अब न्यूज़ीलैंड ने इसके लिए चीन पर आरोप लगाया है। न्यूज़ीलैंड की सरकार ने आरोप लगाया है कि चाइनीज़ हैकर्स ने 2021 में न्यूज़ीलैंड की संसद से जुडी इन्फॉर्मेशन से छेड़छाड़ की थी और चीन की सरकार का भी इसमें हाथ था। न्यूज़ीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स (Winston Peter) ने यह खुलासा किया है।


इस तरह के विदेशी हस्तक्षेप हैं अस्वीकार्य

न्यूज़ीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन ने इस साइबर अटैक की निंदा करते हुए कहा है, "इस तरह के विदेशी हस्तक्षेप अस्वीकार्य हैं और हमने चीन से भविष्य में इस तरह की गतिविधि से परहेज करने का आग्रह किया है।"

चीन ने आरोप को किया खारिज

न्यूज़ीलैंड में चीन के दूतावास से एक प्रवक्ता ने इस मामले में चीन पर लगे आरोप को खारिज कर दिया है। चीन के दूतावास के प्रवक्ता ने इस आरोप को बेबुनियाद और गैर-ज़िम्मेदाराना बताया है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की नेट वर्थ हुई 54,000 करोड़, दुनिया के 500 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में हुए शामिल

Story Loader