पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती दोस्ती से भारत की टेंशन बढ़ सकती है। लंबे समय तक भारत और बांग्लादेश के बीच मज़बूत संबंध रहे हैं, लेकिन शेख हसीना के देश छोड़ने, बांग्लादेश में तख्तापलट और हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की वजह से दोनों देशों के संबंधों में दरार आ गई। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार भी पाकिस्तान से नज़दीकी बढ़ाने में लगी हुई है। पिछले तीन महीने में पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ और बांग्लादेश के अंतरिम लीडर मुहम्मद यूनुस की दो बार मुलाकात हो चुकी हैं। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती दोस्ती से भारत की टेंशन बढ़ सकती है।