गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) इस दुनिया में मौजूद ऐसी शक्ति है जिससे इंसान और दूसरी वस्तुएं धरती की सतह की ओर आकर्षित होती हैं और टिकी रहती हैं। धरती पर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) होने की वजह से ही जीवन संभव, क्योंकि बिना ग्रैविटी के कोई भी इंसान और चीज़ धरती पर टिक नहीं पाएंगे और हवा में फ्लोट करेंगे। ऐसे में बिना गुरुत्वाकर्षण के धरती पर शायद ही कोई ज़िंदा रह पाता। धरती पर हर जगह गुरुत्वाकर्षण है, लेकिन कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहाँ बहुत ही कम गुरुत्वाकर्षण बल है। ऐसी जगहों पर ना के बराबर ग्रैविटी महसूस होती है। हालांकि इसके पीछे भी एक अनूठी वजह होती है, जिसे ‘गुरुत्वाकर्षण विसंगति’ (Gravity Anomaly) कहते हैं। आइए जानते हैं धरती पर गुरुत्वाकर्षण विसंगति वाली जगहों (Gravity Anomaly Places) के बारे में।