7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान को ट्रंप ने दी एक और बड़ी धमकी, बोले- अब सिर्फ सरेंडर का रास्ता…

Donald Trump Iran Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ी वार्निंग देते हुए कहा कि ईरान के साथ अब आत्मसमर्पण के अलावा और कोई समझौता नहीं होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 06, 2026

TRUMP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को दी एक और बड़ी चेतावनी (इमेज सोर्स: वाइटहाउस एक्स)

Trump Iran Surrender Warning: अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब ईरान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होगा और उसके पास सिर्फ आत्मसमर्पण का ही रास्ता बचा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह चेतावनी दी और कहा कि अगर ईरान सरेंडर करता है, तो उसके बाद नए नेतृत्व के साथ मिलकर देश को फिर से मजबूत और समृद्ध बनाने में मदद की जा सकती है।

ट्रंप: ईरान के साथ आत्मसमर्पण के अलावा अब कोई समझौता नहीं होगा

अमेर‍िकी राष्ट्रपति ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट क‍िया, ''ईरान के साथ आत्मसमर्पण के अलावा अब कोई समझौता नहीं होगा। उसके बाद एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद हम और हमारे कई अद्भुत और बहुत बहादुर सहयोगी और साझेदार म‍िलकर ईरान को विनाश की कगार से वापस लाने के लिए ब‍िना थके काम करेंगे और इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं ज्‍यादा बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे। ईरान का भविष्य शानदार होगा।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क‍िया था ये दावा

बता दें इससे पहले भी अमेर‍िकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि ईरान अब बातचीत करना चाहता है। उनके मुताबिक ईरान के अधिकारी फोन करके पूछ रहे हैं कि समझौता कैसे किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उनसे कहा…अब आप बहुत देर से आए हैं।

ट्रंप का कहना है कि लगातार हो रहे सैन्य हमलों की वजह से ईरान को भारी नुकसान हुआ है और इसी कारण अब वह बातचीत के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और Israel की सेनाएं मिलकर ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को निशाना बना रही हैं और उसकी सैन्य ताकत को कमजोर कर रही हैं।

ट्रंप के अनुसार, इस अभियान में ईरान की नौसेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। उनका दावा है कि तीन दिनों में ईरान के 24 जहाज नष्ट कर दिए गए और उसकी वायु रक्षा प्रणाली का बड़ा हिस्सा भी खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही ईरान मिसाइल लॉन्च करता है, कुछ ही मिनटों में उस लॉन्चर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया जाता है। ट्रंप ने ईरानी सेना और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, पुलिस के सदस्यों से हथियार डालने की अपील भी की।