7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यहूदी शासन ने कर दी बड़ी गलती…,’ मौत के बाद अयातुल्ला खामेनेई के ‘X’ अकाउंट से इजरायल को धमकी

Iran Israel US Conflict: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके 'एक्स' अकाउंट से इजराइल को बड़ी चेतावनी दी गई है। एआई (AI) निर्मित मिसाइल शक्ति की तस्वीरों के साथ जारी इस पोस्ट ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है।

2 min read
Google source verification
Iran US tensions, Ayatollah Ali Khamenei warning, Khamenei threat to US and Israel, Iran regional war

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Photo-X)

Ayatollah Ali Khamenei X Account Post Threat to Israel: अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद एक तरफ जहां ईरान विभिन्न देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं दूसरी ओर उसकी ओर से इजरायल पर मिसाइल हमले भी जारी हैं। इन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें इजरायल को खुली धमकी दी गई है।

धमकी भरा सोशल मीडिया पोस्ट

इस पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 'जायोनिस्ट शासन (यहूदी शासन) ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और अल्लाह के करम से इसके नतीजे इजरायल को निराश कर देंगे।' विशेष बात यह है कि इस पोस्ट के साथ एआई (AI) द्वारा निर्मित एक तस्वीर भी साझा की गई है।

AI तस्वीर के जरिए मिसाइल शक्ति का प्रदर्शन

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर के अकाउंट से साझा की गई इस एआई तस्वीर में मिसाइल निर्माण से लेकर हमले तक के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया है। इस ग्राफिक में वैज्ञानिक मिसाइल तैयार करते, सैनिक उसे लॉन्च करते और अंततः लक्ष्य पर प्रहार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में किसी विशिष्ट हथियार या संभावित हमले के स्थान का जिक्र नहीं किया गया है।

रहस्य: आखिर कौन संचालित कर रहा है यह अकाउंट?

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंट कौन संभाल रहा है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे पहले 1 मार्च को भी उनके अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें धार्मिक संदर्भों का उल्लेख था। उस पोस्ट में लिखा था, "अल्लाह के नाम पर, जो अत्यंत दयालु और कृपालु है। ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जो अल्लाह से किए अपने वादे पूरे करते हैं; उनमें से कुछ अपना वादा निभा चुके हैं और कुछ अभी भी प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उनके संकल्प में जरा भी बदलाव नहीं आया है।"