7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप को लगा बड़ा झटका, 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। एपस्टीन फाइल्स से जुड़े नए दस्तावेजों में ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे ट्रंप की मुश्किल बढ़ सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 07, 2026

Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) से जुड़े कई नए दस्तावेज जारी किए हैं। इन दस्तावेजों में एफबीआई के रिकॉर्ड भी हैं जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किल बढ़ सकती हैं। जारी किए गए दस्तावेजों में एक महिला का इंटरव्यू भी है। इस इंटरव्यू में उस महिला ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाया है।

ट्रंप पर 13 साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप

एफबीआई को 2019 में दिए इस इंटरव्यू में महिला ने ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब ट्रंप ने उसके यौन शोषण किया था। इंटरव्यू में ट्रंप पर आरोप लगाने वाली महिला के अनुसार एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यूजर्सी ले गया था। वहीं पर उसे ट्रंप से मिलवाया गया। महिला ने बताया कि ट्रंप ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए उसका यौन शोषण किया। उसके बाद उसने ट्रंप को काट भी लिया था।

ट्रंप की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया

ट्रंप ने हमेशा ही एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है। हालांकि इन फाइल्स में कई बार ट्रंप का नाम सामने आया है। 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में फिलहाल ट्रंप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। व्हाइट हाउस ने भी इस पूरे मामला पर चुप्पी साधी हुई है।