6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप का दावा – ईरान युद्ध रोकने के लिए करना चाहता है बातचीत, अराघची ने किया खारिज

Iran-US Israel War: ईरान और अमेरिका, इज़रायल के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्ध रोकने के लिए ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन इस मामले पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बड़ा बयान दे दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 06, 2026

Donald Trump and Abbas Araghchi

Donald Trump and Abbas Araghchi

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस युद्ध का आज सातवां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यह युद्ध करीब महीनेभर चल सकता है। युद्ध की वजह से ईरान को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच ट्रंप ने दावा किया है कि युद्ध को रोकने के लिए ईरान उनसे बातचीत के लिए तैयार है। ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने पलटवार किया है।

अराघची ने किया ट्रंप का दावा खारिज

ट्रंप के बयान पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने पलटवार करते हुए इसे खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि युद्ध को रोकने के लिए ईरान की तरफ से अमेरिका से किसी तरह की कोई गुहार नहीं लगाई जा रही है। अराघची ने कहा, "हम सीज़फायर की मांग नहीं कर रहे हैं और न ही अमेरिका के साथ बातचीत की कोई वजह हमें दिखती है।"

खामेनेई के बेटे के खिलाफ हैं ट्रंप

खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि ट्रंप इसके समर्थन में नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि ईरान का अगला लीडर वह चुनेंगे। ईरान इसके खिलाफ है।