1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी सेना का दावा, एक महीने में मार गिराए 90 आतंकी

Pakistan Army's Big Claim: पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। यह दावा आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की लड़ाई से संबंधित है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Sep 2024, 4:19 PM IST

Pakistani troops

Pakistani troops (Photo - Washington Post)

पाकिस्तान (Pakistan) की छवि लंबे समय से एक ऐसे देश के रूप में रही है जो आतंकवाद को पनाह देता है। पाकिस्तान ने हमेशा ही आतंकवाद को पनपने में मदद की और साथ ही आतंकियों को शरण भी दी। लेकिन अब पाकिस्तान खुद आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। ऐसे में साफ है कि पाकिस्तान में आतंकियों की कमी नहीं है। पिछले कुछ साल में पाकिस्तान में आतंकी हमले भी बढ़े हैं। एक समय दूसरे देशों पर आतंकी हमलों को अंजाम देने वालों की मदद करने वाला पाकिस्तान अब खुद भी आतंकी हमलों से जूझ रहा है। इस वजह से देश की सेना और पुलिस भी आतंकियों के खिलाफ ज़रूरी एक्शन लेती हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने एक बड़ा दावा किया है।

अगस्त में मार गिराए 90 आतंकी

पाकिस्तानी सेना ने अगस्त में 90 आतंकी मार गिराए हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से ही इस बात का दावा भी किया गया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार को इस बारे में खुलासा किया।

कई आतंकियों को किया जख्मी और गिरफ्तार

पाकिस्तानी सेना ने कई आतंकियों के अपने हमलों में जख्मी भी किया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें- गाज़ा में युद्ध-विराम पर इज़रायल की मध्यस्थों से बातचीत जारी