2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक महिला रिपोर्टर को लाइव टीवी पर जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

पाकिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर को लाइव कवरेज के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया, रिपोर्टर का नाम सायमा कंवल है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

siddharth tripathi

Oct 21, 2016

female news anchor slapped by policeman

female news anchor slapped by policeman

कराची। पाकिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर को लाइव कवरेज के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। के-21 नाम के चैनल की रिपोर्टर उस वक्त एक ऑफिस के बाहर लोगों की समस्या को लेकर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। रिपोर्टर का नाम सायमा कंवल है। कराची में नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (NADRA) के ऑफिस के बाहर रिपोर्टिंग कर रही इस महिला रिपोर्टर को पाकिस्तानी अर्धसैनिक पुलिस बल के एक जवान ने थप्पड़ जड़ दिया। ये सारा मामला वीडियो में कैद हो गया जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर भी डाल दिया गया है।

पाक महिला रिपोर्टर को लाइव टीवी पर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो-


बताया जा रहा है कि रिपोर्टर ने सुरक्षा जवान से बात करने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पहले तो बदतमीजी की और फिर थप्पड़ जड़ दिया। सामने आए वीडियो के मुताबिक, महिला ऑफिस के बाहर लगी लंबी लाइन के बारे में बता रही है। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड उन्हें वीडियो बनाने से रोकता है। महिला ने इस दौरान गार्ड को कहा कि कैमरा मैन को छोड़ दीजिए। इसके बाद ही घटना हुई। महिला रिपोर्टर ने ये भी कहा है कि जो सिक्योरिटी गार्ड, रिपोर्टर के साथ ऐसा सलूक कर रहे हैं वो आम लोगों से कैसे पेश आते होंगे।

महिला रिपोर्टर, गार्ड की इस हरकत के लिए उसपर गुस्सा दिखाती है, इतने में ही सिक्योरिटी गार्ड महिला पत्रकार को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। वीडियो में थप्पड़ लगते साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कराची पुलिस ने गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader