17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: 20 दिनों से लापता सामाजिक कार्यकर्ता हैदर की घर वापसी

सलमान हैदर को बलूचिस्तान प्रांत में लोगों के गायब होने के विरोध में अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। लापता होने के बाद इन पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 29 Jan 2017, 10:03 AM IST

salman

salman

इस साल 6 जनवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद से रहस्यमय ढंग से लापता हुए पाकिस्तानी कवि और जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमान हैदर सरक्षित अपने घर लौट पहुंच गए हैं। गायब होने वालों में सलमान हैदर के साथ चार अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ता वकास गोराया, असीम सईद, अहमद रजा नसीर तथा समीर अब्बास शामिल थे।

सलमान हैदर के भाई जीशान हैदर ने कहा कि सलमान ठीक है, वह सुरक्षित है और हमें खुशी है कि वह हमारे साथ वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद अभी तक अपने भाई से मुलाकात नहीं कर सके है, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सलमान से मुलाकात की है। लेकिन उन्होंने सलमान से फोन पर बात करने की बात कही। उनका कहना कि वह त्वचा रोग से पीड़ित है, इसलिए उन्हें चिंता थी, लेकिन बातचीत में सलमान ने कहा कि वो पूरी तरह स्वास्थ्य है।

सलमान के घर वापस पहुंचने की पुष्टि पुलिस ने किया। जहां पुलिस सूत्रों ने जियो न्यूज चैनल को बताया कि सलमान शुक्रवार को देर सुरक्षित घर लौट गए हैं। हालांकि गायब होने के बाद के घटनाक्रम की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि इन कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने सरकार की खुफिया विभाग पर गुप्त तरीके से इन्हें गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था।

इनके गायब होने पर पाकिस्तान की मीडिया में यह सवाल भी उठा कि क्या इस मामले में सरकार या खुफिया एजेंसी शामिल है, लेेकिन सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। तो वहीं इन कार्यकर्ताओं के लापता होने के बाद इन पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए। बावजूद इसके सलमान के भाई जीशान ने यह नहीं बताया कि इतने दिनों तक उनके भाई कहां लापता थे।

गौरतलब है कि सलमान हैदर को बलूचिस्तान प्रांत में लोगों के गायब होने के विरोध में अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। वह फेसबुक पर भेंसा नामक एक ग्रुप चलाते हैं। इसके जरिए वह कट्टरपंथी धार्मिक संगठनों के खिलाफ अपनी आवाज रखते हैं।