1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्रोहियों ने फिलीपींस में सैनिकों पर किया हमला, 1 की मौत और एक घायल

Attack On Soldiers In Philippines: फिलीपींस में विद्रोहियों के सैनिकों पर हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और एक सैनिक इस हमले में घायल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Sep 2024, 5:17 PM IST

Ambush in Philippines

Ambush in Philippines

विद्रोहियों के सेना पर हमलों की घटनाएं अक्सर ही ऐसे देशों में होती हैं जहाँ विद्रोहियों का प्रभाव होता है। फिलीपींस में भी विद्रोही सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने सैनिकों पर हमला कर दिया। फिलीपींस की सेना की तरफ से आज इस बात की जानकारी दी गई कि फिलीपींस के लूजोन द्वीप के दक्षिणी प्रांत सोरसोगोन में संदिग्ध विद्रोहियों ने घात लगाकर दो सैनिकों पर हमला कर दिया। विद्रोहियों ने सेना के कॉर्पोरल और एक अन्य सैनिक पर उस समय गोलीबारी की जब वो शुक्रवार को लोकल समयानुसार सुबह करीब 11 बजे बुलान शहर में मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

1 सैनिक की मौत और एक घायल

विद्रोहियों की गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य सैनिक इस हमले में घायल हो गया। घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किस संगठन के थे विद्रोही?

फिलीपींस के सैनिकों पर हमला करने वाले विद्रोही न्यू पीपुल्स आर्मी संगठन के सदस्य थे। ये विद्रोही 1969 से सरकारी सैनिकों से लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कहर बनकर गिरी बिजली, कंबोडिया में इस साल अब तक 50 लोगों की ली जान