28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहर बनकर गिरी बिजली, कंबोडिया में इस साल अब तक 50 लोगों की ली जान

Deadly Lightning Strikes In Cambodia: कंबोडिया में बिजली लोगों पर कहर बनकर गिरी है। इस वजह से इस साल अब तक 50 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
lightning strikes

बिजली गिरने के मामले अक्सर ही बेहद खतरनाक होते हैं। जहाँ भी बिजली गिरती है, वहाँ काफी नुकसान होता है। साथ ही यह जानलेवा भी होती है। तूफान के समय या बारिश के दौरान अक्सर ही बिजली भी गिरती है। कई जगहों पर तो बिजली गिरने से काफी नुकसान होता है और लोग हताहत भी हो जाते हैं। कंबोडिया (Cambodia) में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कंबोडिया में इस साल बिजली लोगों पर कहर बनकर गिरी है।

बिजली ने अब तक 50 लोगों की ली जान

कंबोडिया के आपदा नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता ने आज, शनिवार, 7 सितंबर को जानकारी देते हुए बताया कि 2024 के पहले 8 महीनों (जनवरी से अगस्त तक) में कंबोडिया में बिजली गिरने से 50 लोगों की मौत हो गई।

43 लोग घायल

कंबोडिया में बिजली गिरने के चलते इस साल के पहले 8 महीनों में लोगों के घायल होने के मामले भी सामने आए हैं। बिजली गिरने की वजह से अब तक 43 लोगों के घायल होने के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- किर्गिज़स्तान का बड़ा फैसला, तालिबान को आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाया