
PM Narendra Modi arrives in Paris
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) आज, गुरुवार, 13 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा करीब 36 घंटे का होगा। ऐसे में पीएम मोदी आज करीब 4 बजे पेरिस पहुंचे। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा भले ही ज़्यादा लंबा न हो, पर यह दौरा अहम ज़रूर होगा। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा एक ऑफिशियल विज़िट है।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
पीएम मोदी जब पेरिस के ओरली एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहाँ उन्हें रिसीव करने के लिए फ्रांस की पीएम एलिसाबेथ बोर्न (Elisabeth Bourne) भी मौजूद थी। ओरली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ हॉनर भी दिया गया।
प्रवासी भारतीयों में दिखा पीएम मोदी के लिए ज़बरदस्त क्रेज़
पीएम मोदी दुनिया में कहीं भी जाएं, उनके लिए प्रवासी भारतीयों में ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिलता है। और ऐसा ही पेरिस में भी देखने को मिला। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान जिस होटल में रहेंगे, उसके बाहर प्रवासी भारतीयों का हुजूम जमा हो गया। हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब था। पीएम मोदी जैसे ही होटल पहुंचे, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने उत्साह से पीएम मोदी का स्वागत किया और साथ ही 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। पीएम मोदी भी सभी प्रवासी भारतीयों से उत्साह से मिले। पीएम मोदी आज प्रवासी भारतीयों की कम्युनिटी को संबोधित भी करेंगे।
कल होंगे बैस्टिल डे परेड में शामिल
पीएम मोदी कल, शुक्रवार, 14 जुलाई को बैस्टिल डे परेड (Bastile Day Parade) में शामिल होंगे। बैस्टिल डे पर हर साल 14 जुलाई को फ्रांस की मिलिट्री की परेड होती है और यह काफी खास मानी जाती है। पीएम मोदी को इस परेड में शामिल होने के लिए गेस्ट ऑफ हॉनर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं, भारतीय एयर फोर्स की एक टुकड़ी राफेल विमानों के साथ इस परेड में शामिल होगी और परफॉर्म भी करेगी।
पीएम मोदी का यह दौरा है अहम
पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा काफी अहम है। इस दौरे से भारत और फ्रांस के संबंधों में मज़बूती लाने पर भी जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के साथ फ्रांस के कुछ मुख्य अधिकारियों, सीनेट अध्यक्ष, कुछ सीईओ और फ्रांस की लीडरशिप के कुछ अन्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से भी मुलाकात करेंगे। मैक्रों ने ही पीएम मोदी को इस दौरे और बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए खास तैर पर आमंत्रित किया है।
इस दौरे पर पीएम मोदी और मैक्रों दोनों देशों के संबंधों और कई रणनैतिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे जिससे दोनों देशों को फायदा मिलने के साथ ही संबंधों में भी मज़बूती आए। साथ ही फ्रेंच राष्ट्रपति पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें- बाइडन का ज़ेलेन्स्की से वादा, रूस के खिलाफ युद्ध में वेस्ट नहीं छोड़ेगा यूक्रेन का साथ
Published on:
13 Jul 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
