3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में फर्जी वोटिंग! फैसलाबाद में पोलिंग स्टाफ पकड़ा गया रंगेहाथ

Pakistan General Elections 2024: पाकिस्तान में आज चुनाव हैं और देशभर में वोटिंग चल रही है। इसी बीच फैसलाबाद में कुछ चौंका देने वाला हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
fake_voting_in_pakistan.jpg

Fake voting in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में आज. गुरुवार, 8 फरवरी को आम चुनाव की घड़ी आ चुकी है। चुनाव के ज़रिए पाकिस्तान का नया पीएम चुना जाएगा। पाकिस्तान में सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और देशभर में वोटिंग का सिलसिला जारी है। जनता वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग कर रही है। हालांकि अभी तक वोटिंग प्रतिशत काफी कम बताया जा रहा है। पाकिस्तान में आज चुनाव के बीच मोबाइल सेवाएं ठप्प हो गई हैं। देशभर में मोबाइल सेवाओं को वोटिंग के दौरान ठप्प कर दिया गया है। पाकिस्तान के चुनाव में फिक्सिंग का भी आरोप लग रहा है।

कहा जा रहा है कि देश की सेना चुनाव को कंट्रोल कर रही है जिससे नवाज़ शरीफ (Nawaz Sharif) की पार्टी पीएमएल-एन (PML-N) को जीत दिलाकर नवाज़ को फिर से पीएम बनाया जा सके। इसी बीच पाकिस्तान में चुनाव में फिक्सिंग के आरोप के बीच एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला फर्जी वोटिंग से जुड़ा हुआ है।


फैसलाबाद में फर्जी वोटिंग करते रंगेहाथ पकड़ा गया पोलिंग स्टाफ

पाकिस्तान में चुनाव में फिक्सिंग के आरोप के बीच फैसलाबाद (Faisalabad) में पोलिंग बूथ पर पोलिंग स्टाफ को फर्जी वोटिंग करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। पोलिंग स्टाफ को पीएमएल-एन से मिला बताया जा रहा है। फैसलाबाद से पीएमएल-एन पार्टी की तरफ से राणा सनाउल्लाह (Rana Sanaullah) चुनाव लड़ रहे हैं, जो नवाज़ के करीबी हैं और उनकी पिछली सरकार में आंतरिक मंत्री रह चुके हैं।


यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय मूल के स्टूडेंट समीर कामथ की मौत पर हुआ चौंका देने वाला खुलासा..

Story Loader