अमेरिका (United States Of America) में भारतीय/भारतीय मूल के स्टूडेंट्स की मौत के इस साल 5 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चार स्टूडेंट्स की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। हाल ही में एक और स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम समीर कामथ (Sameer Kamath) था। समीर अमेरिकी राज्य इंडियाना (Indiana) के वेस्ट लफायेट (West Lafayette) शहर की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (Purdue University) का स्टूडेंट था। 23 वर्षीय समीर ने पिछले साल अगस्त में मैकेनिकल इंजिनयरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी और अब डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा था। समीर के पास अमेरिकी नागरिकता भी थी। समीर का शव सोमवार शाम करीब 5 बजे वेस्ट लफायेट में वॉरेन काउंटी (Warren County) के एक नेचर प्रिसर्व में संदिग्ध अवस्था में मिला। अब उसकी मौत के बारे में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।