1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK के कब्जे वाले कश्मीर में शरीफ के खिलाफ ‘विद्रोह’, सड़कों पर उतरे लोग, मीडिया रिपोर्टिंग बैन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 27 Jul 2016, 1:35 PM IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि चुनावों में धांधली करके नवाज शरीफ की पार्टी ने पीओके में बड़ी जीत दर्ज की है। यही नहीं प्रदर्शकारियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर भी आरोप लगाए हैं।

बुधवार को पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कोटली, चिनाक और मीरपुर में नवाज सरकार और उनकी पार्टी पीएमएल-एन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद से इन इलाकों में मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी गई है। लोगों का आरोप है कि चुनाव में उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया है। साथ ही मीरपुर इलाके में वोटर्स को पैसे देने के मामले भी सामने आएं।

एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि पीओके में हमेशा सत्ताधारी पार्टी की सरकार बनती है। 2011 में हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की सरकार बनी थी, उस समय सत्ता उनके पास थी। वोट देने का अधिकार मजाक बन गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंभी नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। उनकी पार्टी ने 42 में से 32 सीटें जीतीं। जीत से गदगद शरीफ ने पीओके में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें उस दिन का इंतजार रहेगा जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।