14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हिंदू शख्स ने बदल डाला पाकिस्तान का इतिहास, जानकर चौड़ी हो जाएगी छाती 

Hindu in Pakistan: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू शख्स पुलिस अफसर बना है। उन्हें फैसलाबाद के गुलबर्ग इलाके में नियुक्ति मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 15 Dec 2024, 11:37 AM IST

Rajendra Meghwar becomes Hindu police officer in Pakistan

Rajendra Meghwar becomes Hindu police officer in Pakistan

Hindu in Pakistan: पाकिस्तान में एक हिंदू ने इस मुल्क का इतिहास ही बदल कर रखस दिया। जी हां दरअसल पाकिस्तान में कोई हिंदू पहली बार पुलिस अफसर बना है। ये उपलब्धि मिली है राजेंद्र मेघवार (Rajendra Meghwar) को। राजेंद्र ने हाल ही फैसलाबाद के गुलबर्ग इलाके में ASP के रूप में अपना कार्यभार संभाला है। चूंकि पाकिस्तान में किसी हिंदू का पुलिस अधिकारी बनना इतना आसान नहीं है, इसलिए किसी हिंदू अधिकारी की नियुक्ति चर्चा में है।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजेंद्र मेघवार सिंध के ग्रामीण इलाके बदीन से हैं। उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से सभी बाधाओं को पार कर लिया। उनकी नियुक्ति को साथी अफसर सकारात्मक बदलाव मान रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि मेघवार की मौजूदगी से न केवल कानून व्यवसथा में सुधार होगा, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय की चिंताओं को भी दूर करने में मदद मिलेगी।

एक और हिंदू महिला ने CSS की परीक्षा पास की 

मेघवार के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय की रूपमति ने भी सीएसएस परीक्षा पास की है। रहीमयार खान की रहने वाली रूपमति विदेश मंत्रालय में काम करने की इच्छुक हैं।

ये भी पढ़ें- कनाडा से वापस भेजे जा सकते हैं भारतीय स्टूडेंट, छात्रों को भेजे जा रहे ई-मेल

ये भी पढ़ें- कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक 300 से ज्यादा वायरस लैब से गायब, कहीं हथियार के तौर पर ना हो जाए यूज़