Virus: कोरोना वायरस ने 2020-21 में दुनिया में भारी तबाही मचाई थी, लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। अब उससे भी खतरनाक वायरस के सैकड़ों नमूने ऑस्ट्रेलिया की प्रयोगशाला गायब हैं। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री टिम निकोल्स ने बताया कि जीवित वायरस के 323 सैंपल लैब से गायब हैं। इनमें हेंटा वायरस के 100, हेंटा और लासा वायरस के 223 सैंपल शामिल हैं।