ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के अवैध रास्तों में पानी के नीचे बड़ी संख्या में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए कई जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, लेकिन उनकी यह तरकीब काम नहीं आ रही है, क्योंकि ऐसा करने के बावजूद जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं और टक्कर होते ही इन जहाजों में धमाका होता है और फिर आग लग जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान ने अमेरिका से युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है और यह साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें नहीं मान लेता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा।