13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NVIDIA के सबसे बड़े चीनी प्रतिद्वंद्वी Huawei से एलिस हुआंग का कनेक्शन, कंपनियों के जाल से कंप्यूटिंग पावर पहुंचाने का दावा

एलिस ह्वांग पर चीनी कंपनियों के जरिए Huawei को Nvidia की कंप्यूटिंग क्षमताओं का ट्रांसफर कराने में मदद करने का आरोप है। CNBC ने यह दावा निजी इंटेलिजेंस फर्म टेसारी की एक जांच के आधार पर किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:18 AM IST

Alice Huang

एलिस ह्वांग (फोटो - X@Cointelegraph)

Alice Huang NVIDIA Row: Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद इस हाई-प्रोफाइल विवाद में एक और खुलासा हुआ है। CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग का संबंध उन चीनी कंपनियों से है, जिन्होंने Nvidia की कंप्यूटिंग पावर को उसके सबसे बड़े चीनी प्रतिद्वंद्वी Huawei तक पहुंचाया। निजी खुफिया फर्म Tesari के दस्तावेजों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह पूरा नेटवर्क कंपनियों और लेनदेन के एक जटिल जाल के जरिए चल रहा था। इसे खास तौर पर इसलिए तैयार किया गया था ताकि हुआवेई और एलिस हुआंग के बीच के संबंधों को छिपाया जा सके।

कंपनियों के जटिल जाल से Huawei तक पहुंची Nvidia की ताकत

निजी खुफिया फर्म टेसारी की जांच के आधार पर CNBC की रिपोर्ट में बताया गया है कि एलिस हुआंग आपस में जुड़ी कंपनियों और वित्तीय लेन-देन के एक नेटवर्क से जुड़ी हैं। इसी नेटवर्क के जरिए चीन में हुआवेई को कंप्यूटिंग पावर मिली। रिपोर्ट के अनुसार, दस्तावेजों की समीक्षा से पता चलता है कि एलिस हुआंग से जुड़ी कंपनियों ने एनवीडिया की कंप्यूटिंग पावर को हुआवेई तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि इन संदिग्ध संबंधों के संकेत उसी समय सामने आने लगे थे, जब दिसंबर 2023 में एलिस हुआंग और एनवीडिया के तत्कालीन CEO जेन्सेन हुआंग को पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा और जासूसी की चिंताओं के चलते अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) ने नवंबर 2022 में ही हुआवेई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

शंघाई हेक्सी से लेकर Huawei क्लाउड तक का कॉर्पोरेट कनेक्शन

रिपोर्ट में एलिस हुआंग और Huawei के बीच के संबंधों का खुलासा किया गया है। ये संबंध चीन की एक टेक फाइनेंस फर्म शंघाई हेक्सी से जुड़े हैं, जिसमें 2016 से एलिस हुआंग की हिस्सेदारी रही है। टेसारी के अनुसार, 2021 से 2024 के बीच शंघाई हेक्सी की एक डेटा सेंटर कंपनी शंघाई सेंचुरी लॉन्गटेंग में 27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद, शंघाई सेंचुरी लॉन्गटेंग ने शेन्ज़ेन यीफेंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। यह कंपनी चीन में एक डेटा सेंटर का संचालन करती है।

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शेन्ज़ेन यीफेंग टेक्नोलॉजी का एक प्रमुख ग्राहक हुआवेई क्लाउड था, जो शेन्ज़ेन स्थित हुआवेई टेक्नोलॉजीज की ही एक सहायक कंपनी है। इसके अलावा ऐलिस हुआंग की कंपनी शंघाई हेक्सी ने शेन्ज़ेन यीफेंग टेक्नोलॉजी द्वारा लिए गए कई लोन के लिए गारंटर के तौर पर काम किया। CNBC के अनुसार, ये दस्तावेज 2019 के हैं, जब एलिस हुआंग हांगकांग में रहकर काम कर रही थीं।

सिंगापुर की मेगास्पीड इंटरनेशनल और अरबों डॉलर की चिप शिपमेंट

हांगकांग में रहने के बाद ऐलिस हुआंग सिंगापुर चली गईं जहां उन्होंने मेगास्पीड इंटरनेशनल नाम की एक कंपनी का मालिकाना हक ले लिया। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, मेगास्पीड की शुरुआत चीनी गेमिंग कंपनी 7Road की एक सब्सिडियरी के रूप में हुई थी, जिसे ऐलिस हुआंग ने 2019 में अपना एक क्लाउड बिजनेस बेचा था। वहीं, गुरुवार को द इंफॉर्मेशन में छपी एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिंगापुर स्थित इसी कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल ने चीनी कंपनियों को अरबों डॉलर की Nvidia चिप्स भेजी थीं।

अफेयर के खुलासों के बाद जेन्सेन हुआंग को छोड़ना पड़ा था पद

इस पूरी घटना ने अमेरिकी कॉर्पोरेट और सुरक्षा हलकों में खलबली मचा दी है। ऐलिस हुआंग के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने के बाद जेन्सेन हुआंग पर पद छोड़ने का भारी दबाव था। इसी वजह से 33 वर्षों तक कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने गुरुवार को एनवीडिया के CEO का पद छोड़ दिया। इसके अलावा, रॉयटर्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि एलिस हुआंग के अलावा जेन्सेन हुआंग पर एनवीडिया की ही दो अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी अफेयर के आरोप लगे हैं।