इस घटनाक्रम का सबसे संवेदनशील पहलू सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन है। यह व्यवस्था देश के पूर्वी तेल क्षेत्रों को लाल सागर के यानबू बंदरगाह से जोड़ती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब इस पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन करीब 40 लाख बैरल कच्चे तेल का परिवहन कर रहा है। यह मात्रा दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का लगभग चार प्रतिशत है।