
Former Russian commander accuses Vladimir Putin for having no strategy
द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक के सबसे बड़े युद्ध, जो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है, को एक साल से ज़्यादा समय बीत चुका है। पिछले साल रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से यह युद्ध शुरू हुआ था। 24 फरवरी को रुसी राष्ट्रपति के आदेश पर रुस की आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। पूरे देश में भयंकर तबाही मच चुकी है। पर इसके बावजूद यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध की वजह से दुनियाभर के कई लोग रुसी राष्ट्रपति के खिलाफ बोल चुके हैं। अब हाल ही में रुसी आर्मी के पूर्व कमांडर ने अपने ही देश के राष्ट्रपति के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रुसी राष्ट्रपति के पास नहीं है रणनीति
व्लादिमीर पुतिन कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे। पर जैसा वह चाहते थे, वैसा हुआ नहीं। एक साल से ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन को तो नुकसान हुआ ही है, पर रुसी आर्मी को भी भारी नुकसान हुआ है। वित्तीय रूप से भी रूस को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेनी आर्मी ने अपने देश के कई हिस्सों से रुसी आर्मी को खदेड़ दिया है। हाल ही में रुसी आर्मी के पूर्व कमांडर इगोर गिरकिन (Igor Girkin) ने अपने देश के राष्ट्रपति के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।
इगोर ने कहा, "यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में रुसी राष्ट्रपति के पास कोई रणनीति नहीं है। इस युद्ध में उनके लक्ष्य भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। और आगे उनके पास कोई रणनीति नहीं है तो उसका कोई फायदा भी नहीं होगा। यूक्रेन के पास रणनीति है और उस रणनीति का सही से इस्तेमाल किया जा रहा है।"
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की की यूरोपीय यूनियन से गुहार, जल्द हो गोला-बारूद की डिलीवरी
रूस की जल्द हो सकती है हार
इगोर ने आगे कहा, "रूस की इस युद्ध में जल्द ही हार हो सकती है। रुसी आर्मी अपने विंटर और स्प्रिंग अभियान के दौरान यूक्रेनी आर्मी को नहीं हरा पाई। ऐसे में उनकी जल्द ही हार हो सकती है।"
यूक्रेन की जल्द पलटवार की तैयारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेनी आर्मी अभी तक रक्षात्मक रणनीति के साथ युद्ध लड़ रही थी। पर अब देश के रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि उनकी आर्मी जल्द ही आक्रामक रवैया अपनाने के लिए तैयार होगी। ऐसे में यूक्रेन जल्द ही पलटवार करेगा जिससे युद्ध का पासा पलट सकता है।
यह भी पढ़ें- सूडान हिंसा से देश में स्थिति बेहद खराब, अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित
Published on:
10 May 2023 12:21 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
