10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद रूस में बंद KFC हुआ रिप्लेस, Rostic’s ने ली जगह

KFC's Replacement In Russia: रूस में केएफसी की जगह लेने वाली फ़ूड कंपनी मिल गई है। क्या आप जानते हैं कि रूस में केएफसी की जगह कौन लेगा? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
kfc_replaced_in_russia_1.jpg

Rostic's replaces KFC in Russia

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन (Ukraine) में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध में अब तक बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो गई है और उससे भी ज़्याद लोग घायल हुए हैं। बड़ी तादाद में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि यूक्रेन की आर्मी अभी भी रूस की आर्मी का डटकर सामना कर रही है। पर रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के कदम की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई। कई देशों ने जहाँ रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए, तो कई बड़ी कंपनियों ने रूस का साथ छोड़ते हुए वहाँ अपने सभी आउटलेट्स बंद कर दिए। इन्हीं कंपनियों में से एक है अमरीका (United States Of America) बेस्ड फास्ट फूड (Fast Food) रेस्टोरेंट चेन केएफसी (KFC)। पर अब रूस में इसका रिप्लेसमेंट मिल गया है।


Rostic's ने किया रूस में KFC को रिप्लेस

फ्राइड चिकन और चिकन बर्गर जैसी डिशेज़ बनाने वाली फास्ट फूड चेन केएफसी को रूस में रोस्टिक'स (Rostic's)) ने रिप्लेस कर दिया है। रोस्टिक'स फास्ट फूड चेन की यह रूस में पहली एंट्री नहीं है। सोवियत संघ (Soviet Union) के अंत के बाद पहली बार रोस्टिक'स बे रूस में एंट्री ली। पर उस समय इसे ज़्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। पर अब इसे केएफसी के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक बार फिर से रूस में वापस लाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अब रोस्टिक'स को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोगों को यहाँ का फास्ट फूड पसंद भी आ रहा है।