30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या है Chechen Force, रूस-यूक्रेन के बीच जंग में क्या है इनकी भूमिका?

चेचन प्रधान मंत्री रमज़ान कादिरोव ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में 10,000 से अधिक चेचन लड़कों की भागीदारी की पुष्टि की। इन्हें यूक्रेन के बड़े अधिकारियों की हत्या करने का आदेश दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Feb 28, 2022

Russia-Ukraine war: Who are Chechens? What role they can play in war

Russia-Ukraine war: Who are Chechens? What role they can play in war

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। आज दोनों देशों के बीच बातचीत भी हुई जो लगभग बेनतिजा ही साबित हुई है। वहीं, दुनियाभर के देश यूक्रेन को हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन रूस के चेचेन फोर्स को लेकर चर्चा है। चेचन्या के राष्ट्रपति रमजान केदिरोव ने यूक्रेन में चेचेन लड़ाके भेजने का ऐलान किया तो पूरी दुनिया में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए ये भी दावा किया है कि यूक्रेन में ऑपरेशन के दौरान उसके अभी तक एक भी लड़ाके की न मौत हुई है और न ही कोई घायल है। कहा जा रहा है कि इस फोर्स को यूक्रेन के अधिकारियों को पकड़ने या हत्या करने के आदेश दिए गए हैं। अब ये चेचन फोर्स है क्या?

चेचन फोर्स दक्षिणी रूस में स्थित छोटे से देश चेचन्या के लड़ाके हैं। इसमें हजारों लड़ाके मौजूद है ये जंगलों में ही अक्सर रहते हैं। ये लड़ाके अपनी बर्बरता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में ये लड़ाके इस वक्त रशियन फेडरैशन का हिस्सा है। जब यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई के बीच चेचन्या के राष्ट्रपति रमजान केदिरोव ने अपनी सेना भेज दी। इस सेना को भेजने का उद्देश्य यूक्रेन पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना भी है। यूक्रेन में अभी 10-12 हजार चेचन फोर्स के लड़ाके हैं।

रूस ने चेचेन लड़ाकों को यूक्रेन के अधिकारियों की एक लिस्ट भी सौंप दी है। इस लिस्ट में यूक्रेन के जिन अधिकारियों के नाम लिखे गए हैं उन्हें पकड़ने का आदेश इन लड़कों को दिया गया है।

यह भी पढ़े - कीव में भारी बमबारी, फंसे भारतीय छात्र बोले पता नहीं जिंदा बचेंगे की भी नहीं

Story Loader