रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 41 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। शुरू में ऐसा लग रहा था कि रूस कुछ ही दिन में इस युद्ध को जीत लेगा, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि यूक्रेन को इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में यूक्रेनी सैनिकों ने भी इस युद्ध में अपनी जान गंवाई है। रूस की सेना को भी इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से दोनों देशों ने ही अपने कई सैनिक गंवाए हैं और इस वजह से दोनों ही देशों की सेना में कई नए सैनिकों की भर्ती भी हुई है। यूक्रेनी सेना पर गौर करें, तो इसमें महिलाओं की संख्या बढ़ रही है।