
External Affairs Minister of India S. Jaishankar
भारत (India) के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) इस समय इंग्लैंड (England) के दौरे पर हैं। विदेश मंत्री का यह दौरा एक ऑफिशियल दौरा है। इस दौरान जयशंकर यूके (UK) के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से भी मिले और उन्हें भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भी गिफ्ट में दिया। साथ ही जयशंकर हाल ही में नियुक्त यूके के नए विदेश मंत्री डेविड कैमरून (David Cameron) से भी मिले, जो यूके के पूर्व पीएम भी हैं। जयशंकर ने दोनों के साथ भारत-यूके संबंधों और इनमें मज़बूती लाने पर चर्चा की। जयशंकर के इंग्लैंड दौरे के दौरान लंदन (London) में सोमवार को दीपावली रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयशंकर ने मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया। साथ ही भारत जे विदेश मंत्री ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बारे में एक बड़ी बात भी कही।
भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति की वजह है पीएम मोदी
लंदन में आयोजित दीपावली रिसेप्शन में संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत में पिछले 10 साल में तेज़ी से सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ है। विदेश मंत्री ने भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति की वजह पीएम मोदी को बताया।
पीएम मोदी हैं जवाब
लंदन में आयोजित दीपावली रिसेप्शन में संबोधित करते हुए जयशंकर ने आगे कहा, "मैंने यह कहते हुए शुरुआत की कि दुनिया बदल गई है और हमारे रिश्ते भी बदल गए हैं। यूके बदल गया है और भारत भी बदल गया है। तो आप मुझसे पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदलाव आया है। आप इसका जवाब जानते हैं और जवाब है पीएम मोदी। वास्तव में इसका एक लंबा जवाब है और इसमें पीएम मोदी के वो सभी काम और पहल शामिल हैं जिनके बारे में आप सभी ने पिछले दस सालों से सुना है। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ जैसी पहल, लड़कियों के लिए शौचालय बनाने की पहल, जनधन योजना, वित्तीय समावेशन, घर बनाने की पहल, आवास योजना और दूसरी कई बेहतरीन योजनाएं। इनमें से प्रत्येक योजना ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान, स्टार्टअप इंडिया अभियान, स्किल इंडिया अभियान और दूसरे अभियानों ने भी बेहतरीन परिणाम दिए हैं। साथ ही पिछले 65 साल में जितनी यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज भारत में नहीं बने, उतने पिछले 10 सालों में पीएम मोदी की वजह से बन गए हैं।"
Published on:
14 Nov 2023 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
