30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, दो दर्जन घायल

सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हज यात्रियों से खचाखच भरी एक पहले पुल से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर के बाद बस में आग भी लग गई। इस हादसे में 20 लोग जिंदा जल गए।

2 min read
Google source verification
saudi arabia mecca madina hajj

saudi arabia mecca madina hajj

मुस्लिम धर्म में मक्का मदीना बहुत ही पवित्र जगह है। हर वर्ष वहां पर लाखों की संख्या में लोग जाते है। रमजान के पहले हफ्ते में सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस एक पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बस हादसे में शामिल पीड़ित लोग अलग-अलग देश के रहने वाले है।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा!


यह हादसा उस समय जब बस यमन की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिम में स्थित असीर प्रांत से जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे की वजह बस का ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। बस पुल से टकरा कर पलट गई और तेज आग लग गई। हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है उनके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

आग में हुई तब्दील हुई बस, 20 लोग जिंदा जले


यह घटना रमजान के पहले सप्ताह के दौरान हुई है। राज्य से संबद्ध अल.एखबारिया चैनल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। बस हादसे में शामिल पीड़ित लोग अलग-अलग देश के रहने वाले है।

2019 में 35 लोगों की हुई थी मौत


दक्षिणी प्रांत असीर की घटना इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का और मदीना में जाने वालों को ले जाते वक्त हुई। आपको बता दे कि यहां हमेशा यात्रियों को सुरक्षित रूप से ले जाने के दौरान लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मदीना में साल 2019 के अक्टूबर में एक बस की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई थी। इस घटना में 35 विदेशी लोगों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।