25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 Scuba Diving: स्कूबा डाइवर्स को मिली सफलता, सत्तर साल पहले लापता हुआ समुद्री जीव लौटा

करीब 68 साल पहले लापता हुआ समुद्री जीव एक बार फिर लौट आया है। हैप्लोसिलिस एंथोगॉर्जिकोला नामक यह समुद्री कीड़ा कोरल (मूंगा) कॉलोनियों में समुद्री घोड़ों के साथ पाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 17 Nov 2024, 2:48 PM IST

Scuba Diving: करीब 68 साल पहले लापता हुआ समुद्री जीव एक बार फिर लौट आया है। हैप्लोसिलिस एंथोगॉर्जिकोला नामक यह समुद्री कीड़ा कोरल (मूंगा) कॉलोनियों में समुद्री घोड़ों के साथ पाया गया। स्कूबा डाइवर्स की ली गई तस्वीरों की मदद से वैज्ञानिको ने इन कीड़ों की पहचान की। रॉयल सोसाइटी बी: बायोलॉजिकल साइंसेज जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार इन कीड़ों की खोज 1956 में हुई थी। इसके बाद अब पहली बार इन्हें जापान के दक्षिणी हिस्से में देखा गया है। हैप्लोसिलिस एंथोगॉर्जिकोला का आकार 0.24 इंच से भी कम होता है। एक घन सेंटीमीटर जगह में इस तरह के 15 कीड़े रह सकते हैं। इन कीड़ों के शरीर पर बालों जैसे छोटे-छोटे तंतु होते हैं, जो कि इन्हें तैरने, खाने और खुद को बचाने में मदद करते हैं। यह पारदर्शी होते हैं, इस कारण इन्हें खोज पाना मुश्किल होता है।

अध्ययन में बताया गया

अध्ययन के प्रमुख लेखक और जापान की ओकिनावा यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र क्लो फोरौ ने बताया कि स्कूबा डाइवर्स की ली गई कुछ तस्वीरों में इन कीड़ों के होने के सबूत मिले थे। इसके बाद कोरल जीवों को जांच के लिए प्रयोगशाला में लाया गया और उसके अंदर काफी संख्या में यह सूक्ष्म जीव पाए गए।

ये भी पढ़े: "ना मणिपुर एक है, ना मणिपुर सेफ है": कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने बीजेपी सरकार पर हमला