
Displaced people in Sudan
सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को कुछ ही दिन में एक महीना पूरा हो जाएगा। दोनों पक्षों के बीच इतने दिनों से जंग चल रही है पर इसके बावजूद इसके रुकने के बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच जब से जंग शुरू हुई है, तब से देशभर में स्थिति बेहद खराब हो गई है। दोनों पक्षों के बीच हिंसा देश की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई थी पर अब यह हिंसा देश की राजधानी तक ही सीमित नहीं रही बल्कि देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस जंग से सूडान में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से अब तक बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।
7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित
यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- सीरिया में भूकंपों से हुआ करीब 73 हज़ार 914 करोड़ रुपये का नुकसान, भरपाई का खर्चा इससे भी ज़्यादा
कुछ दिन में ही हुआ दोगुने से ज़्यादा
कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट में यूनाइटेड नेशंस ने सूडान में चल रही जंग की वजह से विस्थापित लोगों की संख्या करीब 3,30,000 बताई। कुछ ही दिन में वो आँकड़ा दोगुने से भी ज़्यादा हो गया है और आने वाले समय में और बढ़ सकता है।
भारत समेत कई देश निकाल रहे हैं अपने नागरिकों को
सूडान में चल रही हिंसा के चलते भारत समेत कई देश अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। भारत अभी तक अपने हज़ारों नागरिकों को सूडान से निकाल चुका है और अभी भी यह प्रक्रिया जारी है।
मृतकों और घायलों की संख्या
यूनाइटेड नेशंस ने हाल ही में सूडान में चल रही हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में भी खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें- अमरीका के टेक्सास में हुआ भीषण कार एक्सीडेंट, 8 लोगों की मौत
Published on:
09 May 2023 04:31 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
