
Chinese warplanes near Taiwan
चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से दोनों देशों के बीच टेंशन भी रही है। हालांकि पिछले एक साल में चीन और ताइवान के बीच टेंशन और भी बढ़ी है। इसकी वजह चीन का ताइवान बॉर्डर के पास समय-समय पर सैन्याभ्यास करना और ताइवान के एयरस्पेस के साथ ही सीस्पेस में घुसपैठ करना भी है। साथ ही ताइवान को अमेरिका (United States Of America) का समर्थन मिलने से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है। हाल ही में चीन ने कुछ ऐसा किया है जिससे उसके और ताइवान के बीच टेंशन और बढ़ सकती है।
ताइवान के पास देखें गए 35 चाइनीज़ युद्ध विमान
ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी दी है। ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार आज ताइवान के पास 35 युद्ध विमान देखे गए हैं। उनमें से कुछ युद्ध विमान कुछ देर ताइवान के पास उड़ने के बाद चीन के शैनडॉन्ग एयरक्राफ्ट कैरियर पर चले गए और वेस्टर्न पैसिफिक में नेवी के साथ अभ्यास किया।
नहीं है पहला मौका
चीन के युद्ध विमानों का ताइवान के पास चक्कर लगाना इस तरह का पहला मौका नहीं है। चीन ऐसा पहले भी कर चुका है और कई बार। पिछले एक साल में चीन कई बार ऐसा कर चुका है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक चीन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?
दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।
यह भी पढ़ें- वियतनाम के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 50 लोगों की मौत
Published on:
13 Sept 2023 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
