
Ali Khamenei and Donald Trump (Photo - Washington Post)
अमेरिका (United States Of America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव अभी भी कम नहीं हुआ है। ईरान में भले ही विरोध प्रदर्शन की आग अब शांत हो चुकी है, लेकिन इसकी चिंगारी अभी भी पूरी तरह से बुझी नहीं है। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब ईरान पर हमला करने की योजना बना ली है, लेकिन बाद में ईरान की तरफ से फांसियों पर रोक लगाने का आश्वासन मिलने के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमला करने की योजना को टाल दिया था। हालांकि दोनों देशों के बीच फिर जुबानी जंग तेज़ हो गई है जिससे एक बार फिर इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमला करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में कई बड़ी एयरलाइन्स ने एक बड़ा फैसला फैसला लिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई बड़ी एयरलाइन्स ने मिडिल ईस्ट जाने वाली कई उडानें रद्द कर दी हैं। लुफ्थांसा, एयर फ्रांस, केएलएम, स्विस, एयर कनाडा, ब्रिटिश एयरवेज़, डेल्टा और यूनाइटेड एयरलाइन्स जैसी प्रमुख कंपनियों ने इज़रायल, दुबई, सऊदी अरब, यूएई और मिडिल ईस्ट में कई जगहों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। कुछ एयरलाइंस ने ईरान, इराक और लेबनान की उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। केएलएम ने इजरायल और मिडिल ईस्ट की रात की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि लुफ्थांसा ने सिर्फ दिन की उड़ानें सीमित की हैं। ब्रिटिश एयरवेज़ ने दुबई की शाम की उड़ानें बंद कर दी हैं और विमानों को वैकल्पिक रूट से निर्देशित किया है। कतर एयरवेज़ और तुर्किश एयरलाइन्स ने भी ईरान की उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।
मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों के लिए इन एयरलाइन्स ने एडवाइज़री जारी कर दी है कि वो अपनी उड़ानों की स्थिति का ध्यान रखें और वैकल्पिक व्यवस्था करें। यह स्थिति आगे बढ़ सकती है, इसलिए एयरलाइन्स लगातार निगरानी रख रही हैं। हालांकि इस वजह से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
कुछ दिन पहले ही ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी प्रसारित की थी। ईरानी स्टेट मीडिया टीवी ने 2024 में ट्रंप पर हुए हमले की तस्वीर दिखाते हुए मैसेज लिखा था, "इस बार निशाना नहीं चूकेगा और गोली सिर के आर-पार होगी।" गौरतलब है कि ईरान की तरफ से पहले भी ट्रंप को मारने की कोशिश की जा चुकी है। हालांकि खुलेआम ईरान ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ट्रंप ने भी ईरान को धमकी दी थी कि अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की, तो वह धरती से ईरान का नामोंनिशान मिटा देंगे। इतना ही नहीं, ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि अमेरिका का बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है।
Updated on:
24 Jan 2026 10:21 am
Published on:
24 Jan 2026 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
